इच्छा शक्ति: वह अद्भुत शक्ति, जिससे आप कुछ भी कर सकते है?
इच्छा और इच्छाशक्ति दोनों शब्द सुनने में समान लगते हैं, लेकिन इनके बीच अंतर बहुत गहरा है।
इच्छा एक सामान्य विचार या चाहत होती है, जबकि इच्छाशक्ति वह अद्भुत मानसिक शक्ति है जो उस चाहत को वास्तविकता में बदल देती है।
• मैग्नीफाइंग ग्लास का उदाहरण इस अंतर को समझने में बहुत मदद करता है :
सूर्य की किरणों में गर्मी होती है, लेकिन वह पूरे कागज पर बिखरी रहती है, इसलिए कागज नहीं जलता।
लेकिन जब वही किरणें मैग्नीफाइंग ग्लास द्वारा एक बिंदु पर केंद्रित (फोकस) कर दी जाती हैं, तो उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। उस छोटे से बिंदु पर इतनी अधिक गर्मी उत्पन्न होती है कि कागज जल उठता है। आप यह पोस्ट फेसबुक पेज 'मुमुक्षा. मोक्ष की अभिलाषा' पर पढ़ रहे है।
--------------------------------------
यहाँ समझने वाली बात यह है कि, शक्ति पहले से ही मौजूद थी, लेकिन बिखरी हुई थी। मैग्नीफाइंग ग्लास ने उसे केंद्रित किया और प्रभावी बना दिया।
_______________________________________
• सामान्य इच्छा और अद्भुत इच्छाशक्ति में भी इतना ही अंतर होता है।
हमारे मन में भी कई इच्छाएँ होती हैं, लेकिन वे अक्सर बिखरी रहती हैं।
वहीं इच्छाशक्ति अर्थात हमारे भीतर की वह महाशक्ति जो हमारे भीतर की सभी इच्छाओं को एकत्रित, केंद्रित करने की शक्ति रखती है।
जो व्यक्ति इस महाशक्ति को सिद्ध कर लेता है, उसके भीतर इच्छाशक्ति जाग जाती है। ऐसा व्यक्ति ऐसे कार्य करने की क्षमता रखता है जिनपर विश्वास रखना असम्भव हो जाता है। आप यह पोस्ट फेसबुक पेज 'मुमुक्षा. मोक्ष की अभिलाषा' पर पढ़ रहे है।
इस शक्ति का अंदाजा आप मात्र इस बात से लगा सकते है कि ऐसा व्यक्ति अगर सिर्फ पहाड़ से कह भी देता है "हठ जाओ मेरे मार्ग से" तो पहाड़ भी हट जाता है।
हम पौराणिक कथाओं में जो असाधारण घटनाएं पढ़ते है, जिनपर हमे विश्वास नहीं होता है। उनका भी संबंध कही न कही इसी शक्ति से जुड़ा हुआ हो सकता है।
जब आपको लगने लगे कि जीवन में मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है,बार-बार रुकावटें आ रही है और समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है — तो ये सिर्फ बाहरी परिस्थितियाँ नहीं, आपके Aura(आभामंडल) के नकारात्मक होने से जुड़ी हो सकती है।
जब हमारा Aura नकारात्मक हो जाता है, तो उसका असर हमारे विचारों, भावनाओं और जीवन की परिस्थितियों पर दिखने लगता है।
निशुल्क Aura Reading के माध्यम से आप जान सकते हैं कि • आपके जीवन में चल रही समस्याओं का असली कारण क्या है • कौन-से Chakra में blockage है • और यह बुरा समय कब तक रह सकता है और कैसे बदला जा सकता है।
निशुल्क सेवाएँ : समाज कल्याण हेतु
• औरा रीडिंग
• कुंडली विश्लेषण
• हस्तरेखा विश्लेषण
• आकाशिक रिकॉर्ड रीडिंग
• टैरोट कार्ड रीडिंग
• निष्कर्ष : इच्छा केवल चाहत होती है, जबकि इच्छाशक्ति वह शक्ति है जो इच्छाओं को केंद्रित करके उन्हें वास्तविकता में बदल देने की क्षमता रखती है। जैसे मैग्नीफाइंग ग्लास सूर्य की बिखरी किरणों को एक बिंदु पर केंद्रित कर कागज जला देता है, वैसे ही केंद्रित इच्छाशक्ति मनुष्य को असंभव लगने वाले कार्य करने की क्षमता देती है।
No comments:
Post a Comment