Monday, June 9, 2025

इतिहास गवाह है...

 ▪इतिहास गवाह है कि कपड़े धोते वक्त 

पति की जेब से मिले पैसे बीवियों ने 

आज तक वापस नहीं किए |


▪इतिहास गवाह है कि आदमी नहाने के बाद 

बाल्टी में उतना ही पानी छोड़ता है 

जितने से उसकी चड्डी धुल सके |


▪इतिहास गवाह है कि गुटखा खाते वक्त 

किसी से बातचीत करते हुए जब-जब भी 

आदमी ने गुटखा बीच में ही थूका है 

तब-तब उसने बहुत ज्ञान की बात बताई है |


 ▪इतिहास गवाह है कि प्राइवेट जॉब से छुट्टी लेकर आदमी का ब्याह-शादी मे पहुंचना उतना ही 

मुश्किल रहा है जितना कि 

पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना | 


▪इतिहास गवाह है कि हर गांव में एक दो 

बुड्ढे ऐसे होते हैं 

जिनसे भूत ने कभी बीड़ी मांगी होती है |


▪इतिहास गवाह है कि सब्जी खरीदने के बाद 

जो भी पैसे बच जाते हैं, 

वही बेरोजगारों की आय का मुख्य स्त्रोत है |


▪इतिहास गवाह है कि अलार्म बजने से 

परिवार के सारे लोग उठ जाते हैं 

सिवाय उसके,जिसने अलार्म लगाया हो | 


▪इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने 

मोलभाव करते समय दुकानदार को 

हमेशा पिछली दुकान का हवाला दिया है |


▪इतिहास गवाह है कि अगर कोई पटरी पर 

ये देखने गया है कि ट्रेन आ रही है 

या नहीं, तो वह बिना थूके वापस नहीं आया है |


▪इतिहास गवाह है कि लड़कियों को अपनी 

मंजिल पर पहुंचने से कोई नहीं रोक पाया है, 

सिवाय रास्ते में खड़े गोलगप्पे वाले के |


▪इतिहास गवाह है कि रोटी के बाद सबसे ज्यादा 

खाई जाने वाली चीज 'कसम' है, 

'गुटखा' अभी भी तीसरे नंबर पर है |


▪इतिहास गवाह है कि शादी के बाद लड़के का 

हमेशा पहला फर्ज रहा है

टेंट वाले के सारे बर्तन पूरे करना | 


▪इतिहास गवाह है कि सर्दियों में ऐसी कोई 

रात नहीं रही है जब रजाई में 

घुसने के बाद सु-सु न आई हो | 


▪इतिहास गवाह है कि संस्कृत दसवीं कक्षा के 

बाद सीधी 'फेरों' पर ही सुनने को मिली है |


▪इतिहास गवाह है कि 49 या 99 का रिचार्ज 

करवाने पर दुकान वाले ने बचा हुआ 

एक रुपया वापस ना देकर हमेशा 

उसकी टॉफी ही खिलाई है |


▪इतिहास गवाह है कि आम खाने के बाद 

इंसान ने गुठली पर उतना ही आम छोड़ा है 

जितनी ट्यूब में कॉलगेट |


 ▪इतिहास गवाह है कि भारत में शुरू से ही 

अच्छे बॉलर नहीं रहे क्योंकि बैटिंग करने के बाद 

साला हमेशा से ही घर भागने की परंपरा रही है |


 ▪इतिहास गवाह है कि होटल में रुका हुआ 

आदमी कमरे के परदे और तौलिए से 

जूते पोंछे बगैर वहां से नहीं गया है...!!


आपको जानकारी कैसी लगी??

No comments:

Post a Comment