Sunday, May 31, 2026

तुमने कभी गौर किया है

 तुमने कभी गौर किया है 

कुछ लोग कमरे में आते ही वातावरण बदल देते हैं।


वे बहुत सुंदर नहीं होते,

बहुत अमीर नहीं होते,

बहुत ज्ञानी भी नहीं दिखते।


फिर भी उनके आसपास बैठते ही भीतर की भाग-दौड़ थोड़ी धीमी पड़ जाती है।


जैसे शरीर अचानक याद कर लेता हो कि उसे हर समय सतर्क रहने की ज़रूरत नहीं।


ऐसे लोग technique से नहीं बने होते।

उन्होंने अपने भीतर कुछ जलाया होता है…

और कुछ बचाया भी होता है।


आज की दुनिया में हर आदमी कुछ न कुछ बेच रहा है 

अपनी image, अपनी personality, अपनी success, अपना दर्द, अपनी spirituality।


लेकिन बहुत कम लोग ऐसे बचे हैं जिनके पास बैठकर तुम्हें लगे:


“यह आदमी मुझे बदलना नहीं चाहता।”


यही दुर्लभ चीज़ है।

क्योंकि बदलने की इच्छा में भी अक्सर हिंसा छिपी होती है।


माँ अपने बच्चे को बदलना चाहती है।

प्रेमी प्रेमिका को।

गुरु शिष्य को।

समाज हर व्यक्ति को।


और धीरे-धीरे आदमी अपने असली आकार पर शर्म करने लगता है।


यहीं से भीतर दरार पड़ती है।


तुम्हें लगता है trauma हमेशा किसी बड़ी घटना से बनता है?

नहीं।


कई बार trauma वह होता है

जब एक बच्चा बार-बार यह महसूस करे कि उसे प्रेम पाने के लिए किसी और जैसा बनना पड़ेगा।


वह धीरे-धीरे अपने स्वभाव से निर्वासित हो जाता है।


फिर वही बच्चा बड़ा होकर हर जगह performance करने लगता है।


किसी relationship में।

किसी नौकरी में।

यहाँ तक कि अकेले कमरे में भी।


उसने इतना अभिनय किया होता है कि उसे अपनी असली आवाज़ तक अजनबी लगने लगती है।


और फिर एक दिन उसका शरीर rebellion करता है।


कोई छोटी-सी बात उसे disproportionately hurt कर देती है।

कोई message reply न करे तो भीतर abandonment जाग जाता है।

कोई आँखें फेर ले तो उसे लगता है उसका अस्तित्व कम हो गया।


लोग कहते हैं  “overreact मत करो।”


लेकिन वे नहीं समझते कि reaction आज की घटना से नहीं आया।

वह वर्षों से जमा अदृश्य भूख से आया है।


मनुष्य रोटी से कम, recognition से ज़्यादा भूखा है।


कोई उसे पूरी तरह देख ले 

बिना सुधारने की कोशिश किए।

बिना category में डाले।

बिना diagnose किए।


यह भूख इतनी पुरानी है कि कई लोग इसे प्रेम समझ बैठते हैं।


असल में वे प्रेम नहीं खोज रहे होते।

वे witnessing खोज रहे होते हैं।


कोई ऐसा जो उनके भीतर की अनकही भाषा पढ़ सके।


और यह काम शब्दों से नहीं होता।


तुमने देखा होगा 

कुछ लोग “मैं तुम्हारे साथ हूँ” कहकर भी अकेला छोड़ देते हैं।

और कुछ लोग चुप बैठकर भी तुम्हें संभाल लेते हैं।


क्यों?


क्योंकि nervous system भाषा से ज़्यादा presence समझता है।


शरीर यह नहीं सुनता कि तुमने क्या कहा।

वह यह सुनता है कि तुम्हारी उपस्थिति में उसे खतरा महसूस हो रहा है या घर।


यही कारण है कि असली healing intellectual नहीं होती।

वह relational होती है।


कोई तुम्हें इतना सुरक्षित महसूस करा दे कि तुम्हारा भीतर छुपना बंद कर दे।


और छुपना बंद करना बहुत बड़ी घटना है।


क्योंकि आदमी दुनिया से नहीं थकता।

वह लगातार खुद को छुपाते-छुपाते थकता है।


कल्पना करो....

अगर किसी दिन तुम्हें एक ऐसी जगह मिल जाए जहाँ तुम्हें strong, wise, spiritual, attractive, productive कुछ भी नहीं बनना पड़े…


जहाँ तुम बस मौजूद हो सको।


पहले दिन तुम सोओगे।

दूसरे दिन शायद रोओगे।

तीसरे दिन तुम्हें guilt होगा कि तुम कुछ “कर” क्यों नहीं रहे।


और चौथे दिन पहली बार तुम्हारा शरीर ढीला पड़ेगा।


तभी पता चलेगा कि तुम कितने वर्षों से भीतर ही भीतर मुट्ठी बाँधे हुए थे।


Healing कोई रोशनी गिरने का नाम नहीं।

Healing वह क्षण है जब शरीर धीरे से कहता है:


“ठीक है…

अब मैं कवच उतार सकता हूँ।”

No comments:

Post a Comment