Friday, April 17, 2026

High Cholesterol, Triglycerides and HbA1c क्या है

 High Cholesterol, Triglycerides and HbA1c - सिर्फ 3 टेस्ट बताते हैं आप हेल्दी हो या नहीं – असली सच समझिए


अगर आपकी उम्र 25–30 साल से ऊपर है और आपने कभी ब्लड टेस्ट करवाया है,

तो असली सवाल यह है—क्या आप मेटाबॉलिकली हेल्दी हो या नहीं?


इसका जवाब बहुत सिंपल है, और सिर्फ 3 चीजों से पता चलता है:


HbA1c (एवरेज शुगर)

LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल)

Triglycerides (ब्लड फैट)


अगर इनमें से एक भी बढ़ा हुआ है,

तो समझिए शरीर के अंदर कहीं न कहीं गड़बड़ शुरू हो चुकी है।


समस्या ऊपर नहीं, जड़ में है

ज्यादातर लोग क्या करते हैं?


शुगर बढ़ी - दवाई

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा - तेल-घी बंद

ट्राइग्लिसराइड बढ़ा - डाइट बदल ली


लेकिन असली सच ये है कि

ये तीनों सिर्फ लक्षण (Symptoms) हैं, बीमारी की जड़ नहीं।


एक आसान उदाहरण समझो (Boat वाला)

मान लो एक नाव है जिसमें 3 छेद हैं।

आप एक छेद हाथ से बंद करते हो - दूसरे से पानी आता है

दूसरा बंद करते हो - तीसरा खुल जाता है


अब तीनों को एक साथ रोकना मुश्किल है।


यही हालत हमारे शरीर की है।


HbA1c

LDL

Triglycerides


ये तीनों उसी नाव के छेद हैं।

आप एक ठीक करोगे, दूसरा बिगड़ सकता है।


तो असली समस्या क्या है?

सीधी भाषा में समझो:


समस्या = शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी का जमा होना


हम जो भी खाते हैं:


कार्ब्स - शुगर बनते हैं

फैट - फैट बनता है

प्रोटीन - भी एनर्जी देता है


अगर ये तुरंत इस्तेमाल नहीं हुआ,

तो शरीर इसे स्टोर करना शुरू कर देता है।


लिवर: बॉडी का स्टोर मैनेजर

हमारा लिवर एक मैनेजर की तरह काम करता है।


जो भी खाना खाया - पहले लिवर में जाता है

लिवर decide करता है:


अभी इस्तेमाल करना है

या स्टोर करना है


अगर बार-बार ज्यादा खाना आता रहेगा -

तो लिवर क्या करेगा?


सब कुछ स्टोर करेगा।


स्टोर कैसे होता है? 

जब शरीर में ज्यादा एनर्जी होती है:


शुगर - ट्राइग्लिसराइड में बदलती है

फैट- बढ़ता है

कोलेस्ट्रॉल - बढ़ता है


फिर ये सब:


पहले लिवर में जमा (Fatty Liver)

फिर पेट पर चर्बी

फिर पूरे शरीर में फैट


HbA1c, LDL, Triglycerides क्यों बढ़ते हैं?

अब कनेक्शन समझो:


ज्यादा शुगर - HbA1c बढ़ेगा

ज्यादा फैट स्टोर - Triglycerides बढ़ेंगे

ज्यादा लोड - LDL बढ़ेगा


मतलब तीनों एक ही चीज बता रहे हैं:


“शरीर में जरूरत से ज्यादा जमा हो रहा है”


सबसे बड़ी गलती क्या है?

आज की सबसे बड़ी गलती:


भूख नहीं है फिर भी खाना


टाइम हो गया - खा लिया

सामने आया - खा लिया

बोर हो रहे - खा लिया


यही असली जड़ है।


आज के जमाने की सच्चाई

पहले क्या था?


खाना मुश्किल से मिलता था

शरीर स्टोर करता था (सर्वाइवल के लिए)


आज क्या है?


हर समय खाना available

लेकिन शरीर अभी भी स्टोर मोड में है


इसलिए:


ज्यादा खाओगे = ज्यादा जमा होगा


25–35 साल: सबसे खतरनाक फेज

25 तक शरीर एक्टिव रहता है

25–35 में फर्क दिखना शुरू होता है


शादी के बाद अक्सर वजन बढ़ता है


अगर यहाँ ध्यान नहीं दिया →

तो 35 के बाद प्रॉब्लम बढ़ती जाती है।


35 के बाद क्या होता है?

मसल्स कम होती हैं

हड्डियां कमजोर होती हैं

लेकिन वजन बढ़ता है


मतलब साफ है:


वजन नहीं, चर्बी बढ़ रही है


तो समाधान क्या है? (Root Fix)

अगर जड़ ठीक करनी है, तो:


शरीर को “Deficit Mode” में लाना पड़ेगा


यानी:


जितना खा रहे हो - उससे थोड़ा कम


शरीर को स्टोर नहीं, जलाना पड़े


सबसे आसान तरीका

Intermittent Fasting (फास्टिंग गैप देना)

बार-बार खाना बंद

खाने के बीच गैप बढ़ाओ

शरीर को स्टोर जलाने का मौका दो


क्या इंजेक्शन/दवाई जरूरी है?

आजकल ऐसे इंजेक्शन भी हैं जो:


भूख कम कर देते हैं

आप कम खाने लगते हो


लेकिन सच्चाई ये है:


काम वही कर रहा है—खाना कम


तो अगर आप खुद कंट्रोल कर सकते हो,

तो दवाई की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।


अंतिम समझ

बीमारी की जड़ = ज्यादा खाना + बार-बार खाना

लक्षण = HbA1c, LDL, Triglycerides

समाधान = खाना कम + गैप देना


आपकी रिपोर्ट में इनमें से कौन सा बढ़ा हुआ है—HbA1c, LDL या Triglycerides?

No comments:

Post a Comment