Saturday, May 30, 2020

संसद (Parliament) Special

संसद (Parliament)

☆ संसद वह जगह है जहां देश के सांसद बैठकर देश के लिए कानून बनाते हैं

☆ संसद भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है

☆ यह द्विसदनीय व्यवस्था है

☆ भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन- लोकसभा (लोगों का सदन) एवं राज्यसभा (राज्यों की परिषद) होते हैं

☆ भारतीय संसद का संचालन 'संसद भवन' में होता है जो कि नई दिल्ली में स्थित है

☆ राज्यसभा को उच्च सदन एवं लोकसभा को निम्न सदन कहा जाता है परंतु यह केवल व्यवहार मे कहा जाता है क्योंकि भारतीय संविधान में कही भी लोकसभा के लिए निम्न सदन एवं राज्य सभा के लिए उच्च सदन शब्द का प्रयोग नही किया गया है

☆ लोक सभा में राष्ट्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जिनकी अधिकतम संख्या 552 है

☆ राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसमें सदस्य संख्या 250 है

☆ राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन / मनोनयन 6 वर्ष के लिए होता है जिसके 1/3 सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष में सेवानिवृत्त होते है

☆ वर्तमान मे लोकसभा के सदस्यो की संख्या 545 है तथा राज्यसभा के सदस्यो की संख्या 245 है

☆ भारत की राजनीतिक व्यवस्था को, या सरकार जिस प्रकार बनती और चलती है, उसे संसदीय लोकतंत्र कहा जाता है

☆ भारतीय लोकतंत्र में संसद जनता की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था है इसी माध्यम से आम लोगों की संप्रभुता को अभिव्यक्ति मिलती है

☆ संसद ही इस बात का प्रमाण है कि हमारी राजनीतिक व्यवस्था में जनता सबसे ऊपर है, जनमत सर्वोपरि है

☆ ‘संसदीय’ शब्द का अर्थ ही ऐसी लोकतंत्रात्मक राजनीतिक व्यवस्था है जहाँ सर्वोच्च शक्ति लोगों के प्रतिनिधियों के उस निकाय में निहित है जिसे ‘संसद’ कहते हैं

☆ भारत के संविधान के अधीन संघीय विधानमंडल को ‘संसद’ कहा जाता है
 
☆ भारतीय संसद राष्ट्रपति और दो सदनों—राज्यसभा और लोकसभा—से मिलकर बनती है

☆ वैसे राष्ट्रपति संसद का अंग है लेकिन वह किसी भी सदन में न ही बैठता है न ही उसके चर्चा में भाग लेता है फिर भी बिना राष्ट्रपति के अनुमति के कोई विधेयक कानून नहीं बन सकता

☆ राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है

☆ देश का कोई भी नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी करता है वह लोकसभा के सदस्यों को चुनता है जबकि राज्यसभा के सदस्यों को राज्य के विधायक चुनते हैं

☆ राष्ट्रपति दोनों सदनों में कुछ सदस्यों को अपनी तरफ से मनोनीत करता है

☆ लोकसभा का सदस्य बनने के लिए कम से कम 25 वर्ष और राज्यसभा के लिए 30 वर्ष होना चाहिए

☆ देश के प्रधानमंत्री और सभी मंत्री संसद के सदस्य होते हैं

☆ कानून बनाना संसद का प्रमुख काम है देश का बजट संसद में पेश होता है।

No comments:

Post a Comment