आपके भावनाएं आपके शरीर के साथ क्या करती हैं
तनाव (Stress)
मांसपेशियों को सख्त करता है, ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, इम्युनिटी कमजोर करता है।
→ लंबे समय तक तनाव आपके शरीर को “सर्वाइवल मोड” में रखता है और धीरे-धीरे आपकी ऊर्जा खत्म कर देता है।
चिंता (Anxiety)
दिल की धड़कन तेज करता है, सांस उथली हो जाती है, पाचन खराब करता है।
→ आपका शरीर ऐसे प्रतिक्रिया करता है जैसे खतरा सच में हो—even जब वो सिर्फ आपके विचारों में हो।
क्रोध (Anger)
दिल पर दबाव बढ़ाता है, सिरदर्द पैदा करता है, एड्रेनालिन बढ़ाता है।
→ अनियंत्रित गुस्सा बाहर से ज्यादा अंदर से आपको जलाता है।
दुख (Sadness)
ऊर्जा कम करता है, इम्युनिटी कमजोर करता है, थकान और भारीपन लाता है।
→ लंबे समय तक दुख आपके शरीर और मन दोनों को धीमा कर देता है।
भय (Fear)
“फाइट या फ्लाइट” प्रतिक्रिया सक्रिय करता है, कोर्टिसोल बढ़ाता है, फोकस कम करता है।
→ लगातार डर शरीर को सतर्क तो रखता है, लेकिन धीरे-धीरे कमजोर भी कर देता है।
अपराधबोध (Guilt)
अंदर तनाव, चिंता और भावनात्मक भारीपन पैदा करता है।
→ अपराधबोध ऐसा बोझ है जो आपको कभी आराम नहीं करने देता।
खुशी 😊 (Joy)
इम्युनिटी बढ़ाती है, दिल को स्वस्थ रखती है, अच्छे हार्मोन रिलीज करती है।
→ खुश मन पूरे शरीर को मजबूत बनाता है।
प्रेम ❤️ (Love)
तनाव कम करता है, भावनात्मक संतुलन बढ़ाता है, समग्र स्वास्थ्य को बेहतर करता है।
→ जुड़ाव और अपनापन कभी-कभी दवाइयों से भी ज्यादा उपचार करता है।
शांत अवस्था 🧘♂️ (Calmness)
हार्मोन संतुलित करता है, दिल की धड़कन धीमी करता है, स्पष्टता बढ़ाता है।
→ शांत मन ही स्वस्थ शरीर की नींव है।
कृतज्ञता (Gratitude)
नींद सुधारती है, तनाव कम करती है, खुशी के हार्मोन बढ़ाती है।
→ कृतज्ञ मन आपके मस्तिष्क को शांति और सकारात्मकता की ओर ढालता है।
आपका शरीर आपकी भावनाओं को सुनता है…
चाहे आप सुनें या न सुनें।
इसलिए सिर्फ शरीर का ध्यान न रखें—
अपने भावों का भी ध्यान रखें।
क्योंकि असली उपचार अंदर से शुरू होता है...
तुम्हारे प्रश्नों का उत्तर श्वासों के भीतर
लोग पूछते हैं जीवन क्या है? लोगों का यह प्रश्न ही गलत है और जब प्रश्न गलत हो तो उसका सही उत्तर कैसे मिल सकता है। इसका उत्तर तभी हो सकता है जब जीवन के अतिरिक्त कुछ और भी हो। सच्चे गुरु सिर्फ इशारा करते हैं। तुम्हारे प्रश्न का उत्तर बाहर नहीं है, उत्तर तुम्हारे भीतर है। अभ्यास से मन को श्वासों की धुन में लीन करके ध्यान में भीतर की आंखों से देखें। दृश्य को न देखें, दृष्टा को देखें। हृदय के उस स्थान पर खड़े हो जाएं जहां कोई तरंग नहीं उठती, वहीं इस प्रश्न का उत्तर है।
वहीं जीवन अपनी पूरी विभा में प्रकट होता है। वहीं जीवन की शांति के सारे फूल खिलते हैं। वहीं जीवन का अनहद नाद है। जीवन क्या है? इसे अपने भीतर चलकर तुम्हें ही जानना होगा। सच्चे गुरु कोई उत्तर दें तो वह उनका उत्तर होगा। उन्होंने अपने भीतर से जाना जो तुम्हारे लिए सिर्फ जानकारी होगी और जानकारी आत्मज्ञान में बाधा बन जाती है। जानकारी से कभी जानना नहीं निकलता। भला श्वास कभी उधार मिलता है। अगर नहीं तो उधारी से जीवन कैसे निकल सकता है।
इसलिए बाहर उत्तर खोजने की बजाय तुम अपने को भीतर समेटो। शास्त्र कहते हैं, जैसे कछुआ अपने को भीतर समेट लेता है, ऐसे तुम अपने को भीतर समेटो। तुम्हारी आंख भीतर खुले, तुम्हारे कान भीतर सुनें, तुम्हारे नासापुट भीतर सूंघें, तुम्हारी जीभ अमृत रस भीतर ले, तुम्हारे हाथ भीतर टटोलें और तुम्हारी पांचों इंद्रियां अंतर्मुखी हो जाएं; जब तुम्हारी पांचों इंद्रियां भीतर की तरफ चलती हैं, हृदय केंद्र की तरफ चलती हैं, तो एक दिन अहोभाग्य से श्वासों का वह क्षण निश्चित आता है जब तुम पूर्ण रोशन हो जाते हो।
तब तुम्हारे भीतर रोशनी ही रोशनी होती है और ऐसी रोशनी जो फिर कभी नहीं बुझती। ऐसी रोशनी जो बुझ ही नहीं सकती। वह अकारण है। वही जीवन का सार है। सच्चे गुरु द्वारा दिए गए उत्तरों में जीवन का समाधान नहीं मिलेगा। अभ्यास से शरीर, मन, बुद्धि के पार श्वासों के भीतर ही जीवन का समाधान है। शांति के अनुभव में ही जीवन की सफलता है और श्वासों के भीतर ही जीवन क्या है उसका सही उत्तर है।
*खालीपन में मिलता है समाधान*
हम में से ज्यादातर लोगों के मन बहुत सारे सुखद या दुखद अनुभवों, ज्ञान, व्यावहारिक बातों तथा चर्चा-विचारों से भरे रहते हैं। मन कभी खाली नहीं रहता, जबकि अच्छे विचारों या ध्यान-योग का सृजन उसी मन में हो सकता है, जो पूरी तरह से खाली हो। कई बार हम किसी बात को लाख याद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसे याद नहीं कर पाते हैं। जब आप कभी किसी और काम में तल्लीन होते हैं या फुर्सत में बैठे होते हैं, तो वह बात अनायास ही याद आ जाती है। जब आप किसी समस्या का सामना कर रहे हों, तो काफी सोच-विचार के बावजूद उस समस्या का निदान नहीं मिल पाता है। थक-हार कर आप उसे छोड़ देते हैं। तब उस खालीपन में उस समस्या का हल निकल आता है।
यह कैसे हो पाता है? दरअसल, समाधान नहीं मिलने पर आप उस समस्या को उठाकर एक ओर रख देते हैं। इससे आपका मन काफी हद तक शांत या खाली हो जाता है। तब उस मौन या खालीपन में समस्या का समाधान मिल जाता है। इसी प्रकार जब कोई पल-पल अपने भीतरी परिवेश के प्रति, भीतरी क्रियाओं-प्रतिक्रियाओं के प्रति, भीतरी स्मृतियों के प्रति, गहन मानसिक गतिविधियों के प्रति और व्यागर्ताओं के प्रति मृतपाय हो जाता है, तो उन्हें उठाकर एक ओर रख देता है, तब उसमें एक रिक्तता या खालीपन आ जाता है। इस खालीपन में ही कुछ नवीन सहज घटित हो सकता है।
No comments:
Post a Comment